1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र ने हिमाचल को 3 विकेट से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र ने हिमाचल को 3 विकेट से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 14, 2019 09:40 am IST,  Updated : Oct 14, 2019 09:40 am IST

अजीम काजी के शानदार 84 रनों की मदद से महाराष्ट्र ने यहां खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में रविवार को हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हरा दिया। 

विजय हजारे ट्रॉफी में...- India TV Hindi
विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र ने हिमाचल को 3 विकेट से हराया Image Source : FACEBOOK.COM/AZIM.KAZI.71

वडोदरा| अजीम काजी के शानदार 84 रनों की मदद से महाराष्ट्र ने यहां खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में रविवार को हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हरा दिया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 201 रन का स्कोर बनाया।

टीम के लिए अमित कुमार ने सर्वाधिक 62 और निखिल गंगटा 27 तथा प्रशांत चोपड़ा, अंकुश बैंस और अंकित कलसी ने 21-21 रन बनाए। महाराष्ट्र के लिए शमद फलाह, निकित धुमल और अजीम काजी ने दो-दो विकेट लिए।

महाराष्ट्र ने हिमाचल से 202 रनों के लक्ष्य को 48.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। काजी ने 82 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा नौशाद शेख ने 36 और निखिल नायक ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली। हिमाचल के लिए अर्पित गुलिया और आयुष जामवाल को दो-दो विकेट मिला। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल