1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy : उत्तर-प्रदेश ने ओडिशा को 6 विकेट से हराया

Vijay Hazare Trophy : उत्तर-प्रदेश ने ओडिशा को 6 विकेट से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 28, 2021 05:37 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 05:37 pm IST

ओडिसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभ्रांशु सेनापति के 68 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 49 तथा राकेश पटनायक के 63 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 40.1 ओवर में 148 रन बनाए।

Bat and Ball- India TV Hindi
Bat and Ball Image Source : GETTY

बेंगलुरु| शिवम शर्मा (6/22) की बेहतरीन गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने जस्ट क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी मुकाबले में रविवार को ओडिशा को छह विकेट से हरा दिया। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और शिवम के प्रदर्शन ने उसके इस फैसले को सही साबित किया। ओडिसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभ्रांशु सेनापति के 68 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 49 तथा राकेश पटनायक के 63 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 40.1 ओवर में 148 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने 21.4 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। उत्तर प्रदेश की पारी में उपेंद्र यादव ने 22 गेंदों पर छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक गोस्वामी ने 25 और करन शर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि समीर चौधरी 29 और अक्शदीप नाथ 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

ओडिशा की तरफ से राजेश मोहांती ने दो विकेट लिया। उत्तर प्रदेश की तरफ से शिवम के अलावा आकीब खान और शिवम मावी ने एक-एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल