1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विदेश में बीच सड़क पर जमकर थिरके विराट-अनुष्का, वायरल हुआ वीडियो

विदेश में बीच सड़क पर जमकर थिरके विराट-अनुष्का, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Jan 03, 2018 02:23 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 02:44 pm IST

टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। केपटाउन में 5 जनवरी से होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और इस दौरे पर सबकी नजरें टिकी हैं विराट-अनुष्का की जोड़ी पर।

डांस करते...- India TV Hindi
डांस करते विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। केपटाउन में 5 जनवरी से होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और इस दौरे पर सबकी नजरें टिकी हैं विराट-अनुष्का की जोड़ी पर। दोनों की केपटाउन में शॉपिंग करते, सेल्फी लेते और घूमते-फिरते तस्वीरें वायलर हो रही हैं। 

लेकिन अब दोनों का साथ में डांस करते वीडियो भी वायरल हो रहा है। जी हां विदेशी सड़कों पर विराट-अनुष्का साथ में जमकर थिरके। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि ये वीडियो कहां और कब का है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। 

इससे पहले विराट कोहली और ओपनर शिखर धवन केपटाउन की सड़कों पर पंजाबी गाने पर भांगड़ा करते हुए नजर आए थे। खात बात ये है कि दोनों खिलाड़ी किसी पब या डिस्को में भांगड़ा नहीं कर रहे हैं, बल्कि दोनों खिलाड़ी खुलेआम सड़क पर ही भांगड़ा कर रहा हैं। अब जब इतने लोकप्रिय खिलाड़ी इस तरह सड़क पर भांगड़ा करेंगे तो फिर लोगों की भीड़ जमा होनी तो लाजमी ही है। कोहली और धवन को नाचते देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई और जिसे जहां जगह मिली वो वहां खड़ा होकर दोनों को देखने लगा। इस दौरान काफी सारे फैंस बीच सड़क पर ही खड़े हो गए और सड़क को लगभग जाम कर दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल