1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ऐसा करने वाले पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बने कोहली

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ऐसा करने वाले पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बने कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Dec 07, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 08:29 pm IST

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारुपों में सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ऐसा करने वाले पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बने कोहली Image Source : AP

सिडनी| T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारुपों में सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2018-19 में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी जबकि उसके बाद उसने वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी।

भारत ने पिछली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टी-20 सीरीज ड्रॉ कराई थी जबकि इस बार उसने पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को सिडनी में खेला जाएगा। भारत ने 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2007-08 में त्रिकोणीय सीरीज भी अपने नाम की थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज में भारत को मिली जीत के बाद जाफर ने माइकल वॉन को वसेपुर स्टाइल में दिया जवाब

धोनी हालांकि भारत को टेस्ट सीरीज जिताने में विफल रहे थे और 2011-12 में उसे चार मैचों की टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। भारत ने 2015-16 में भी वनडे सीरीज 1-4 से गंवाई थी। धोनी की कप्तानी में ही भारत को 2014-15 में 0-2 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में 2007-08 में त्रिकोणीय सीरीज जीतने से पहले भारत ने एक बार भी ऑस्ट्रेलिया में कोई सीरीज नहीं जीती थी। जहां, भारत ने एक तरफ ऑस्ट्रेलिया में सभी प्रारुपों में सीरीज जीती है, तो वहीं टेस्ट खेलने वाले एशिया के टॉप तीन देश-पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में से किसी ने भी अब तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपने को लेकर कोच जस्टिन लैंगर कह दी बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल