1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने प्यार के साथ वक्त गुजार रहा हूं: विराट कोहली

क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने प्यार के साथ वक्त गुजार रहा हूं: विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2017 08:02 am IST,  Updated : Jul 13, 2017 08:02 am IST

इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफ़ी और फिर वेस्ट इंडीज़ के दौरे के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पूरी तरह शग़ल के मूड में हैं। कोहली क्रिकेट की थकन मिटाने के लिए इन दिनों अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ अनुष्का शर्मा के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं।

Virat Kohli, Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli, Anushka Sharma

नई दिल्ली: इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफ़ी और फिर वेस्ट इंडीज़ के दौरे के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पूरी तरह शग़ल के मूड में हैं। कोहली क्रिकेट की थकन मिटाने के लिए इन दिनों अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ अनुष्का शर्मा के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। विराट ने इंस्टाग्राम पर खुद की और अनुष्का की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने प्यार के साथ वक्त गुजार रहा हूं।’

ग़ौरतलब है कि टीम इंडिया वेस्ट इंडीज़ से जहां वनडे सिरीज़ जीती वहीं एकमात्र टी20 मैच हार गई।

बहरहाल, इंस्टाग्राम पर साझा की गई विराट और अनुष्का की यह तस्वीर ख़ूब पसंद की जा रही है और वायरल भी हो रही है। तस्वीर में लव ''बर्ड्स'' बेहद ख़ुश नज़र आ रहे हैं।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें विराट और अनुष्का साथ-साथ नजर आ रहे थे। न्यूयॉर्क में खींची गई इस तस्वीर में विराट बैग लटकाए और छाता लिए नजर आ रहे थे।

वेस्ट इंडीज़ के बाद भारत श्रीलंका के दौरे पर जाएगी जहां 26 जुलाई से पहला टेस्ट मैच शुरु होगा। वेस्टइंडीज और श्रीलंका दौरे के बीच लंबे गैप की वजह से ही विराट अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। अनुष्का शर्मा IIFA 2017 के लिए न्यूयॉर्क गई हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में विराट ने अपनी कप्तानी और अनुष्का को लेकर मीडिया में एक खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें कप्तान बनाने की ख़बर मिली थी तब अनुष्का उनके साथ थी और वह उनके सामने रो पड़े थे।  विराट ने कहा था, ‘जब मैं टेस्ट सीरीज़ के लिए मोहाली में था, तब भी अनुष्का मेरे साथ थी।इसके बाद जब मैं मेलबर्न में था तब भी वो मेरे साथ थी. मेरे पास फोन आया और उन्होंने (बीसीसीआई) भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने के बारे में जानकारी दी तो मैंने ये बात अनुष्का को बताई, वो बहुत खुश हुईं।’

विराट ने कहा था, ‘उस वक्त मेरी आंखों के आगे से एक मिनट का फ्लैश बैक सा गुजर गया। मुझे याद आया कि कैसे मैं एक एकेडमी में खेलता था, आज यहां तक का सफर तय किया। उस समय मैं बहुत ही जज़्बाती हो गया था। मैंने ऐसा कभी सोचा नहीं था कि मेरी लाइफ में ये दिन भी आएगा और मैं उसके साथ शेयर करूंगा। उस पल मेरी आंखों में आंसू थे।’

विराट ने यह भी बताया कि जब-जब मेरे साथ कुछ अच्छा हुआ है, वो हमेशा मेरा साथ देने के लिए मेरे पास होती है। अक्सर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डिनर पर या आउटिंग करते हुए एक साथ नज़र आते हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर विराट ने अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने प्यार का इज़हार भी किया था।

मौजूदा समय में विराट कोहली टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल