1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया ओपन देखने पहुंचे विराट-अनुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया ओपन देखने पहुंचे विराट-अनुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 03:28 pm IST

भारतीय टीम ने कल यानी शुक्रवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज में मात देकर इतिहास रच दिया था। विराट कोहली सीरीज जीतने के बाद आराम नहीं बल्कि अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय बिताते दिखे।

Virat Kohli And Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli And Anushka Sharma Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMA

भारतीय टीम ने कल यानी शुक्रवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज में मात देकर इतिहास रच दिया था। विराट कोहली सीरीज जीतने के बाद आराम नहीं बल्कि अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय बिताते दिखे। मैच जीतने के अगले ही दिन कोहली अनुष्का शर्मा के साथ मेलबर्न में जारी ऑस्ट्रेलिया ओपन देखने पहुंचे। 

विराट कोहली ने अनुष्का के साथ बिताए इन खुबसूरत पलों की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, सेरेना विलियमनसन दिखाई दे रही है। वहीं इस दौरान उन्होंने रोजर फेडरर के साथ भी तस्वीर खींचवाई।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा " ऑस्ट्रेलिया ओपन में शानदार दिन। ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों को खत्म करने का एक अद्भुत तरीका। मैं हमेशा के लिए आभारी रहुंगा।"

अनुष्का शर्मा ने भी ऑस्ट्रेलिया ओपन देखते हुए विराट के साथ अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा "इस खूबसूरत सनी लड़के के साथ टेनिस में सुंदर सनी दिन।"

उल्लेखनीय है, ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मात देने के बाद अब भारत को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत 23 जनवरी से पहला वनडे मैच खेलकर होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल