1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की ख़ालिस पंजाबी शादी में लगेगा भांगड़े का तड़का!

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की ख़ालिस पंजाबी शादी में लगेगा भांगड़े का तड़का!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 10, 2017 10:01 am IST,  Updated : Dec 10, 2017 10:01 am IST

अब लगभग ये तो तय हो गया है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी की अफ़वाह महज़ अफ़वाह नहीं बल्कि ऐसी ख़बर है जो सच है.

kohli, anushka- India TV Hindi
kohli, anushka

अब लगभग ये तो तय हो गया है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी की अफ़वाह महज़ अफ़वाह नहीं बल्कि ऐसी ख़बर है जो सच है. दोनों की शादी की खबरें वैसे को कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन इस बार यह ज्यादा पुख़्ता लग रही हैं. दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ख़बरों के मुताबिक़ शादी के लिए टस्कनी की एक हेरिटेज प्रोपर्टी में बने एक रिज़ॉर्ट बुक कराया गया है. यहां शादी अगले हफ्ते होने की ख़बर है.

एक प्रमुख अंग्रेज़ी दैनिक के अनुसार रिज़ॉर्ट में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं. अंदर जाने के लिए आमंत्रण-पत्र दिखाना ज़रुरी होगा. वेडिंग प्लानर ने बताया कि शादी की तैयारियां बिलकुल ठेठ पंजाबी शादी की तरह की जा रही हैं. पेशेवर भांगड़ा डांसर्स को भी रिज़ॉर्ट के अंदर जाते देखा गया है. वेन्यू के अंदर से ढोल-नगाड़ों की आवाजें सुनने की भी ख़बरें हैं. सूत्रों का दावा है कि दिन में शादी होगी जबकि शाम को एक पार्टी होगी.

शादी की ख़बर इसलिए सच लगती है क्योंकि कोहली ने मुंबई में 26 दिसंबर को एक ग्रांड रिसेप्शन का आयोजन किया है. यह श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल खेल के दो दिन बाद है. तीसरा टी-20 मुंबई में खेला जाएगा। विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में बीसीसीआई अधिकारी, बॉलीवुड सेलिब्रिटिज, राजनेता और कॉर्पोरेट जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. भारतीय टीम अफ्रीका टूर के लिए 27 दिसंबर को रवाना होगी. पहला टेस्ट मैच केप टाउन में 5 जनवरी को खेला जाएगा.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल