1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देखिए विराट-अनुष्का की शादी की गेस्ट लिस्ट, ये खास मेहमान करेंगे शिरकत !

देखिए विराट-अनुष्का की शादी की गेस्ट लिस्ट, ये खास मेहमान करेंगे शिरकत !

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 03:47 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें आजकल सभी जुबान पर हैं। दोनों 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और खबरें की मानें तो 12 दिसंबर यानि कल ये सेलिब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें आजकल सभी की जुबान पर हैं। दोनों 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और खबरें की मानें तो 12 दिसंबर यानि कल ये सेलिब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। ये शादी हिंदू रीति-रिवाज़ों से ही होगी। इस शादी के लिए अनुष्का के परिवार के साथ उनके पंडित अनंत बाबा भी साथ गए हैं। 

सभी ये जानने को बेताब हैं कि इस हाई प्रोफाइल में शादी में गेस्ट कौन होंगे। जाहिर तौर पर विराट की शादी में मौजूदा भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाएगा क्योंकि वो फिलहाल श्रीलंका के साथ वनडे सिरीज़ खेलने में व्यस्त हैं।

वैसे विराट कोहली की गेस्ट लिस्ट में सबसे ऊपर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम है। इसके अलावा विराट ने अपने करीबी दोस्त युवराज सिंह को भी न्योता दिया है। साथ विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा की भी इस शादी में पहुंचने की उम्मीद है। आपको बता दें राजकुमार शर्मा दिल्ली की अंडर-23 टीम के कोच हैं और उन्होंने शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी भी ली है।

वहीं अनुष्का के पिता ने उनके क्लोज फ्रेंड्स को इनवाइट किया है। साथ ही अनुष्का ने बॉलीवुड से कुछ खास मेहमानों को न्योता दिया है। उनकी शादी में आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शिरकत कर सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल