1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: रोहित शर्मा को पछाड़कर विराट कोहली बने टी-20 के किंग

IND vs WI: रोहित शर्मा को पछाड़कर विराट कोहली बने टी-20 के किंग

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 08, 2019 08:32 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 08:32 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 19 रन बनाते ही इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा को पछाड़कर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

virat kohli, rohit sharma, T20I, India, west indies, Ind vs Wi- India TV Hindi
Virat kohli and Rohit sharma Image Source : PTI

भारतीय कप्तान विराट कोहली आज वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट ने मुकाबले में 19 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में 17 गेंदों का सामना किया जिसमें दो चौके शामिल रहे। टी-20 में विराट कोहली के अब 2563 पन पूरे हो गए हैं।

इस मैच से पहले रोहित शर्मा विराट कोहली से मात्र तीन ही रन आगे थे। रोहित के नाम इस मैच से पहले 102 मैचों में 2547 रन थे, वहीं विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में नाबाद 94 रन बनाने वाले विराट के नाम 73 मैचों में 2544 रन थे। 

इस मुकाबले में रोहित के पास मौका था कि वह अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखते लेकिन इस सीरीज में वे लगातार दूसरी सस्ते में पवेलियन लौटे। रोहित इस मैच में सिर्फ 15 रन ही बना पाए। इस तरहटी-20 में अब उनके 2562 रन हो गए हैं। वहीं विराट इस फॉर्मेट में रोहित से सिर्फ एक रन आगे हैं।

टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल तीसरे नंबर पर हैं। गुप्टिल ने इस फॉर्मेट में कुल 2436 रन बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक 2263 रन बना चुके हैं।

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में दोनों ही बल्लेबाज एक दूसरे को पीछे छोड़ने के इरादे से मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल