1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले एशियाई बने

कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले एशियाई बने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 01, 2021 10:12 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 11:14 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

कोहली इंस्टाग्राम पर...- India TV Hindi
कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले एशियाई बने Image Source : INSTAGRAM/VIRAT.KOHLI

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ कोहली 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले एशियाई और भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामलें मे दूसरे नंबर प्रियंका चोपड़ा हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 60.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स खुद इंस्टाग्राम (387 मिलियन) के हैं और दूसरे नंबर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो के 266 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। दुनियाभर की बात की जाए तो कोहली 23वें नंबर पर हैं जिसके सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

कोहली की इस बड़ी उपलब्धि पर क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने भी ट्वीट किया। आईसीसी ने लिखा, "विराट कोहली - इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेट स्टार।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल