भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के चेपक मैदान में खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया के गेंदबाजों ने हल्ला बोलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बरपा रखा है। ऐसे में मैच पर अपनी पकड़ बनाते हुए कप्तान विराट कोहली फील्डिंग के दौरान काफी शानदार मूड में नजर आए। इतना ही नहीं कोरोना माहामारी के कारण लगभग एक साक बाद जब क्रिकेट फैंस की मैदान में वापसी हुई तो कोहली ने चेन्नई के मैदान में विशल फोड़ू अंदाज में सीटी बजाकर उनका स्वागत किया व हौसला अफजाई करने के लिए उन्हें उत्तेजित भी किया।
दरअसल पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दूसरे दिन तक 329 रन बनाए। जिसके बाद गेंदबाजी में टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। पारी के पहले ही ओवर में इशांत शर्मा ने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को शून्य पर चलता करके एक बार विकटों के गिरने का सिलसिला शुरू किया। जिसके बाद अश्विन, डेब्यू मैच खेल रहे अक्षर पटेल और मोह्हम्मद सिराज ने कहर बरपा दिया। अक्षर ने अपने डेब्यू मैच में जहां जो रूट को चलता किया तो सिराज ने भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट खेलते हुए पहली गेंद पर ही विकेट निकालने का कारनामा किया।
इस तरह टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश नजर आने वाले कप्तान कोहली मैदान में मस्त अंदाज में नजर आए और फैंस का स्वागत करते भी नजर आए। जिसका विडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया में अपलोड किया और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : 66 साल बाद टूटा टेस्ट क्रिकेट का यह विश्व रिकॉर्ड, गेंदबाजों ने किया कमाल
वहीं मैच की बात करें तो इंग्लैड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पूरी टीम 329 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत ने रविवार को अपने शनिवार के कुल स्कोर 300 में सिर्फ 29 रन जोड़े। दिन की शुरूआत में ही भारत ने अक्षर पटेल का विकेट गंवा दिया। वो ऑफ स्पिनर मोईन अली की बॉल पर स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंद पर 5 रन बनाए। अगले ही ओवर में ईशांत शर्मा बिना कोई रन बनाए अली की गेंद पर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका, पुजारा हुए चोटिल