1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान विराट कोहली ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सगाई की बधाई दी

कप्तान विराट कोहली ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सगाई की बधाई दी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 02, 2020 08:42 am IST,  Updated : Jan 02, 2020 08:44 am IST

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को नए साल के मौके पर आफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेमिका और सर्बियाई मॉडल-अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई की घोषणा की।

कप्तान विराट कोहली ने...- India TV Hindi
कप्तान विराट कोहली ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सगाई की बधाई दी Image Source : INSTAGRAM/HARDIK PANDYA

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को नए साल के मौके पर आफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेमिका और सर्बियाई मॉडल अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई की घोषणा की। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी रिंग दिखा रहीं हैं। इस तस्वीर के साथ हार्दिक ने लिखा, मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।'' 

इस खास मौके पर कप्तान विराट कोहली समेत क्रिकेट जगत के कई लोगों ने हार्दिक और नताशा को बधाई दी। कोहली ने इस कपल को बधाई देते हुए लिखा, "बधाई H। क्या सुखद आश्चर्य है। आगे के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर की कृपा बनी रहे।"

कप्तान विराट कोहली ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सगाई की बधाई दी
Image Source : INSTAGRAM/HARDIK PANDYAकप्तान विराट कोहली ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सगाई की बधाई दी

हार्दिक को सगाई की बधाई देने में चाइनामैन कुलदीप यादव सबसे आगे रहे। कुलदीप ने हार्दिक के इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर लिखा, "लख लख वधाईयां"। श्रेयस अय्यर, कर्ण शर्मा और मुंबई इंडियंस के कई अन्य खिलाड़ियों ने भी हार्दिक को शुभकामनाएं दी।

इससे पहले 31 दिसंबर को भी हार्दिक ने नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह उनका हाथ थामें हुए थे। इस फोटो के कैप्शन में पांड्या ने लिखा, "मेरे फायरवर्क के साथ नए साल की शुरुआत।" 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या चोट के कारण लंबे समय से मैदान से दूर हैं। पांड्या ने अक्टूबर में अपनी पीठ की सर्जरी करवाई थी और अब वह रिहेबिलिटेशन की दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि हार्दिक के न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल