1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: टेंशन के माहौल में मस्ती करते नजर आए विराट कोहली, मैदान पर लगे थिरकने

Video: टेंशन के माहौल में मस्ती करते नजर आए विराट कोहली, मैदान पर लगे थिरकने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 08, 2018 07:55 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 10:41 am IST

एडिलेड ओवल मैदान पर जारी मैच में अपनी पहली पारी को आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया टीम ने आठवां विकेट गंवाते हुए अपने खाते में 13 रन ही जोड़े थे कि बारिश ने दखल देते हुए इस मैच को बीच में रोक दिया।

Video: टेंशन के माहौल में मस्ती करते नजर आए विराट कोहली, मैदान पर लगे थिरकने- India TV Hindi
Video: टेंशन के माहौल में मस्ती करते नजर आए विराट कोहली, मैदान पर लगे थिरकने Image Source : GETTY

एडिलेड। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था। लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से बारिश ने खेल में बाधा पहुंचा दी और खेल को फिर रोकना पड़ा। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी मैच में अपनी पहली पारी को आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया टीम ने आठवां विकेट गंवाते हुए अपने खाते में 13 रन ही जोड़े थे कि बारिश ने दखल देते हुए इस मैच को बीच में रोक दिया। हालांकि उसके बाद जब मैच फिर से शुरू हुआ तो कप्तान कोहली बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। 

cricket.com.au ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली डांस करते नजर आ रहे हैं। खुद कमेंटेटर्स ने भी कोहली के इस अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि कप्तान कोहली खुद को गर्म रखने के लिए इस तरह की एक्टिविटी करते रहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली अपना फेवरेट डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। 

मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज ट्रेविस हेड (66) अभी भी नाबाद हैं। उन्होंने तीसरे दिन शनिवार को मिशेल स्टॉर्क (15) के साथ 27 रनों की साझेदारी कर टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया था लेकिन इसी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने स्टॉर्क को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा मेजबान टीम को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। भारत ने अपनी पहली पारी में 250 रनों का स्कोर खड़ा किया है। 

(With input from IANS)

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल