1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो कोहली ने इस वजह से पेप्सी और फेयरनेस क्रीम की ऐड करने से किया मना

तो कोहली ने इस वजह से पेप्सी और फेयरनेस क्रीम की ऐड करने से किया मना

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Sep 16, 2017 04:38 pm IST

विराट के मुताबिक, ये उत्पाद जंक फूड और नस्लवाद को बढ़ावा देते हैं। विराट ने फैसला किया है कि वह सिर्फ उन्हीं उत्पादों का प्रचार करेंगें जिससे वह खुद को जोड़ सकें।

VIRAT- India TV Hindi
VIRAT

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कोल्ड ड्रिंक पेप्सी और रंग गोरा करने का दावा करने वाले उत्पादों का प्रचार करने से मना कर दिया है। विराट के मुताबिक, ये उत्पाद जंक फूड और नस्लवाद को बढ़ावा देते हैं। विराट ने फैसला किया है कि वह सिर्फ उन्हीं उत्पादों का प्रचार करेंगें जिससे वह खुद को जोड़ सकें, जिसका इस्तेमाल वह खुद कर सकें।

विराट के साथ काम कर चुके एक शख्स ने कहा कि विराट के इस फैसले का बड़ा असर पेप्सी पर पड़ेगा, जिसका प्रचार वह 2011 से कर रहे थे। पेप्सी के साथ विराट का करार इस साल अप्रैल में खत्म हुआ। जिसके बाद विराट ने कहा था कि वह लोगों से ऐसे उत्पाद का सेवन करने के लिये नहीं कह सकते जो वह खुद नहीं लेते हैं।

कोहली के विज्ञापनों का मैनेजमेंट करने वाली कॉर्नरस्टोन ने इस मुद्दे पर कुछ कहने से मना कर दिया लेकिन भारतीय कप्तान के साथ करीब से काम करने वाले ने बताया कि कोहली अपने सामाजिक सरोकार को लेकर ज्यादा सक्रिय हो गये हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल