1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई इस पारी को विराट कोहली ने बताया करियर की 'गेम चेंजर'

पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई इस पारी को विराट कोहली ने बताया करियर की 'गेम चेंजर'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2020 10:40 pm IST,  Updated : May 30, 2020 10:40 pm IST

कोहली ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी उनके करियर में बदलाव लेकर आई थी।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने अभी तक के करियर में कई मैच जीताऊ पारिया खेल चुके हैं। इतना ही नहीं वर्ल्ड क्रिकेट में उन्हें चेस मास्टर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में कोहली ने अभी तक अपने करियर में खेली गई सभी पारियों में से एक ऐसी पारी चुनी है जिसने उनकी जिंदगी को बदल दिया। कोहली ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी उनके करियर में बदलाव लेकर आई थी।

दरअसल,  2012 एशिया कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 183 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान ने उस मैच में छह विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए थे। भारत ने 47।5 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में कोहली ने 183 रनों की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। कोहली ने माना कि उनकी यह पारी उनके लिए गेम चेंजर साबित हुई।

कोहली ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "उनकी गेंदबाजी आक्रामक व काफी दमदार थी। उस समय उनकी गेंदबाजी काफी चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि उसमें विविधता थी।"

भारतीय कप्तान ने कहा, "उनके पास शाहिद अफरीदी, सईद अजमल, उमर गुल, एजाज चीमा और मोहम्मद हफीज भी थे। पहले 20-25 ओवर स्थितियां उनके पक्ष में थीं, लेकिन मुझे याद है कि मैं पाजी (सचिन तेंदुलकर) के साथ बल्लेबाजी करने से खुश था। वह उनकी वनडे में आखिरी पारी साबित हुई। उन्होंने 50 रन बनाए और हमने 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। यह मेरे लिए यादगार पल रहा।"

कोहली ने कहा कि इस पारी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह किसी भी स्तर के गेंदबाजी आक्रमण के सामने बल्लेबाजी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत इशांत के लिए है बहुत खास, खुद किया खुलासा

उन्होंने कहा, "यह अपने आप हुआ, क्योंकि मैं लगातार अपने आप को प्रेरित कर रहा था कि मैं इस तरह की स्थिति में खेलूं। मेरे लिए वो पारी गेम-चेंजर साबित हुई।"

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "मुझे याद है कि वह रविवार का दिन था। भारत और पाकिस्तान का मैच पूरा देश देख रहा था और हर कोई ध्यान दे रहा था। मुझे याद है कि यह काफी मुश्किल था। रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली थी और अंत में महेंद्र सिंह धोनी तथा सुरेश रैना ने तीन ओवर पहले मैच खत्म कर दिया था।"

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी, उथप्पा ने बताया नाम

कोहली ने सचिन के साथ दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की और रोहित के साथ 172 रनों की साझेदारी की। रोहित ने उस मैच में 83 गेंदों पर 68 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल