1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली का बड़ा खुलासा, इन दो खिलाड़ियों के साथ आता है बल्लेबाजी करने में सबसे ज्यादा मजा

कोहली का बड़ा खुलासा, इन दो खिलाड़ियों के साथ आता है बल्लेबाजी करने में सबसे ज्यादा मजा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2020 09:56 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 09:56 pm IST

कोरोना वायरस के कारण क्रिकेटर्स मैदान के साथ-साथ फैंस और साथी खिलाड़ियों से भी दूर हैं। ऐसे में क्रिकेटर्स उनसे जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

Virat Kohli enjoying bat most with MS Dhoni and AB De...- India TV Hindi
Virat Kohli enjoying bat most with MS Dhoni and AB De villiers Image Source : BCCI

कोरोना वायरस के कारण क्रिकेटर्स मैदान के साथ-साथ फैंस और साथी खिलाड़ियों से भी दूर हैं। ऐसे में क्रिकेटर्स उनसे जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले भारतीय कप्तान कोहली गुरुवार को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसने से इंस्टाग्राम लाइव चैट के जरिए मुखातिब हुए जिसमें दोनों के बीच सवाल-जवाब का लंबा दौर चला। 

इस लाइव चैट के दौरान कोहली ने उन दो खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया जिनके साथ उन्हें बल्लेबाजी करने में सबसे ज्यादा मजा आता है। कोहली ने कहा, "मुझे उन लोगों के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है जो विकेटों के बीच मेरी दौड़ को समझते हैं। आपको मेरे रन लेने के फैसलों को समझना होगा। मुझे धोनी और डिविलियर्स के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है, हमें रन लेने के लिए बोलने की जरूरत नहीं होती क्योंकि हम एक दूसरे को देखते हैं और हमें पता है कि कब रन लेना है।"

गौरतलब है कि कोहली ने पीटरसन के साथ इस लाइव चैट में अपनी लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने नॉनवेज छोड़ने और चीकू नाम पड़ने की वजह का भी खुलासा किया। बता दें, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल