1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डे-नाइट टेस्ट से पहले कोहली ने शाम के समय शमी के साथ किया अभ्यास

डे-नाइट टेस्ट से पहले कोहली ने शाम के समय शमी के साथ किया अभ्यास

 Reported By: IANS
 Published : Nov 21, 2019 09:04 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 09:04 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच से दो दिन पहले बुधवार को मोहम्मद शमी की गेंदों पर फ्लाड लाइट में अभ्यास किया। 

ind vs ban- India TV Hindi
डे-नाइट टेस्ट से पहले कोहली ने शाम के समय शमी के साथ किया अभ्यास Image Source : BCCI/TWITTER

कोलकाता,| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यहां होने वाले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच से दो दिन पहले बुधवार को मोहम्मद शमी की गेंदों पर फ्लाड लाइट में अभ्यास किया। भारत और बांग्लादेश के बीच यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिन-रात प्रारूप में टेस्ट मैच खेला जाना है जो शुक्रवार से शुरू होगा।

दिन-रात टेस्ट में ढलती शाम के समय जब फ्लट लाइट चालू हो जाती हैं, उस समय बल्लेबाजों को आने वाली परेशानी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस 'ट्विलाइट जोन' से सामंजस्य बैठाने को लेकर काफी चर्चा हुई है।

भारत के कुछ खिलाड़ियों, जिन्होंने दिन-रात प्रारूप में दलीप ट्रॉफी खेली है, ने इस ट्विलाइट में गुलाबी गेंद को देखने में आने वाली समस्या के बारे में बातें कहीं थीं जिसमें चेतेश्वर पुजारा भी थे। इनका कहना था कि इस दौरान गेंद नारंगी रंग की दिखाई पड़ती है।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था, "गेंद पर एक सतह ज्यादा होती है। मैंने गुलाबी गेंद से अभी तक एक भी गेंद नहीं फेंकी है। बस देखा है। कई बार मैं समझ नहीं पाता हूं कि यह नारंगी है या गुलाबी।"

भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को तीन दिन में ही हरा दिया था। टीम इसके बाद इंदौर में ही रुकी रही और गुलाबी गेंद से अभ्यास किया। ईडन गार्डन्स में कोहली शाम के समय शमी की गेंदों पर अभ्यास करते हुए देखे गए। जाहिर तौर पर कोहली की कोशिश इस समय बल्लेबाजों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल