1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पर्सनल लाइफ से जुड़ी इस बात को लेकर गुस्से में विराट कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

पर्सनल लाइफ से जुड़ी इस बात को लेकर गुस्से में विराट कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 11, 2018 07:11 pm IST,  Updated : May 11, 2018 07:12 pm IST

सेलेब्रिटी का भी एक आम जीवन होता है और मुझे लगता है कि लोगों को हम जैसी सेलेब्रिटी को भी उनकी जिंदगी जीने देनी चाहिए।"

विराट कोहली- अनुष्का...- India TV Hindi
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उन्होंने अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच अच्छा संतुलन बना रखा है। 29 वर्षीय बल्लेबाज कोहली का कहना है कि उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने निजी और पेशेवर जीवन में अच्छा संतुलन बना रखा है। 

कोहली ने कहा, "जब मैं अपने परिवार के साथ रहता हूं, तो पूरी तरह से क्रिकेट से अलग रहता हूं। मैं अपने दोस्तों के साथ घूमता हूं, फिल्में देखता हूं। मुझे अपने पालतू कुत्ते के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।"

चार साल तक बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को डेट करने के बाद पिछले साल इटली में शादी के बंधन में बंधे कोहली का कहना है कि उनके निजी जीवन की लगातार सार्वजनिक स्तर पर होती रहने वाली समीक्षा उन्हें कभी-कभी असहज कर देती है।

कोहली और अनुष्का ने पिछले साल दिसम्बर में इटली के टश्कनी में निजी समारोह में शादी की थी। प्रशंसक दोनों को 'विरुष्का' कहकर बुलाते हैं। कोहली ने कहा, "मेरे निजी जीवन की सार्वजनिक निगरानी जैसा किया जाना कभी-कभी मुझे असहज कर देती हैं। हालांकि, मैंने इससे तालमेल बैठाना सीख लिया है। सेलेब्रिटी का भी एक आम जीवन होता है और मुझे लगता है कि लोगों को हम जैसी सेलेब्रिटी को भी उनकी जिंदगी जीने देनी चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल