Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शादी के बाद कोहली फिर जुड़े क्रिकेट से, अंडर-19 खिलाड़ियों को ये दी सलाह

शादी के बाद कोहली फिर जुड़े क्रिकेट से, अंडर-19 खिलाड़ियों को ये दी सलाह

Written by: India TV Sports Desk
Published : Dec 23, 2017 06:29 pm IST, Updated : Dec 23, 2017 06:29 pm IST

शादी की तैयारी और शादी की वजह से लगभग एक महीने से क्रिकेट से दूर रहने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर क्रिकेट से जुड़ गए हैं.

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

दुबई: शादी की तैयारी और शादी की वजह से लगभग एक महीने से क्रिकेट से दूर रहने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर क्रिकेट से जुड़ गए हैं. कोहली ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जैसे मंच की अहमियत का ज़िक्र करते हुए मौजूदा भारतीय युवा खिलाड़ियों को इस मिले मौके का सम्मान करने की सलाह दी है. 

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ की अगुवाई में इंडिया 13 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी और खिताब हासिल करने की कोशिश करेगी. टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं.
 
कोहली ने आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी अंडर-19 विश्व कप मेरे करियर की बहुत ही अहम उपलब्धि रही है. इससे हमें अच्छा मंच बनाने और वहां से अपना करियर बनाने में मदद मिली. इसलिये मेरे दिमाग और दिल में इसका काफी अहम स्थान है. यह समझना काफी अहम है कि यह मौका आपको क्या चीज मुहैया कराता है.’’ 

कोहली ने भारतीय अंडर-19 टीम की अगुवाई करते हुए 2008 में खिताब दिलाया था, उन्होंने केन विलियम्सन के साथ भिड़ंत को याद किया जो तब टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई कर रहे थे. भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी. कोहली ने याद करते हुए कहा, ‘‘मुझे केन के खिलाफ खेलना याद है. वह ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा टीम में शानदार प्रदर्शन करता था, उसकी बल्लेबाजी की काबिलियत अन्य खिलाड़ियों से काफी अलग थी.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘स्टीव स्मिथ और मैं अंडर-19 स्तर पर एक दूसरे के खिलाफ ज्यादा नहीं खेले हैं, इसलिये मैंने उसे बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा, लेकिन उन्होंने अपने करियर में काफी लंबा सफर तय किया है. उस समय के इतने सारे खिलाड़ियों को जानना अच्छा है, उनमें से हम तीन ही सिर्फ अपने देशों की टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं बल्कि काफी खिलाड़ी अपने देश की ओर से खेल चुके हैं.’’ 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement