1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने माना कोहली का लोहा कहा, कोहली हैं विश्व के नंबर एक बल्लेबाज़

पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने माना कोहली का लोहा कहा, कोहली हैं विश्व के नंबर एक बल्लेबाज़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2017 10:43 am IST,  Updated : Dec 19, 2017 10:43 am IST

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने अपने और विराट कोहली के बीच की जा रही तुलना को ख़ारिज करते हुए कहा है कि कोहली दुनियां के बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं

kohli- India TV Hindi
kohli

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने अपने और विराट कोहली के बीच की जा रही तुलना को ख़ारिज करते हुए कहा है कि कोहली दुनियां के बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं. बता दें कि बाबर आज़म और कोहली की तुलना की जाती रही है और यहां तक कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी ऑर्थर ने भी बाबर और विराट कोहली की तुलना करते हुए कहा था कि जिस उम्र में बाबर अभी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे है, वह इस उम्र में भी कोहली की तरह बल्लेबाज़ी करते हैं.

बाबर ने मिकी आर्थर की राय को उनकी निजी राय बताते हुए कहा कि कोहली के साथ उनकी तुलना करना ठीक नही है. उन्होंने कहा कि शायद शुरूआती करियर के मेरे आंकड़े कोहली के साथ मिलते हों लेकिन वह विश्व के नंबर एक और सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और उनकी तरह बनने के लिए मुझे आला दर्जे का उम्दा प्रदर्शन करना होगा.

kohli
kohli

बाबर ने कहा कि कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स उनके पसंदीदा बल्लेबाज़ हैं. हाल ही में दिए एक स्पोर्ट्स वेबसाईट के इंटरव्यू में दाएं हाथ के बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने कहा, ''मैं क्रिकेट के शुरूआती दिनों से एबी डीविलियर्स की बल्लेबाज़ी देखना पसंद करता था. मैं उनकी तरह खेलने की कोशिश करता था लेकिन मौजूदा समय में मै विराट कोहली और हाशिम अमला की बल्लेबाज़ी देखना पसंद करता हूँ. मेरे कोच ने मेरी तुलना कोहली जैसे बेहतरीन बल्लेबाज़ के साथ की है, जो उनकी निजी राय है लेकिन कोहली के साथ अभी तुलना करना सही नहीं है.''

पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ने वनडे क्रिकेट में बेहरतीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक खेले गए 36 एकदिवसीय मैचों में 58.60 के औसत और तक़रीबन 86 के स्ट्राइक रेट से 1758 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक भी शामिल है. 23 वर्षीय बाबर के आंकड़े वनडे क्रिकेट में शानदार है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अभी औसतन ही प्रदर्शन किया है. टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने 11 मैचों में 23.75 के औसत से केवल 475 रन ही बनाये हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल