1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे टीम से बाहर चल रहे आर अश्विन का विराट कोहली पर बड़ा बयान

वनडे टीम से बाहर चल रहे आर अश्विन का विराट कोहली पर बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2018 10:32 am IST,  Updated : Feb 06, 2018 10:32 am IST

आर अश्विन फिलहाल वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं।

आर अश्विन और विराट...- India TV Hindi
आर अश्विन और विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को शानदार कप्तान बताया है। अश्विन ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली बेहद सकारात्मक सोच वाले खिलाड़ी और कप्तान हैं और इससे दूसरे खिलाड़ी भी उनसे प्रेरणा लेते हैं।

अश्विन ने कहा, ‘कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा जीत के लिए ही खेलते हैं। उनमें नकारात्मकता नाम की कोई चीज नहीं है। वो हमेशा जीत की बात करते हैं, स्थिति को बचाने की नहीं। ये अच्छा है क्योंकि खिलाड़ियों को पता है कि उनसे क्या चाहिए। ये टीम के लिए वाकई अच्छा है।’ 

अश्विन ने कहा, ‘तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान ये उनका पहला विदेशी दौरा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम विदेश में भी शानदार खेल दिखाएगी और टीम ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। आपको बता दें कि 6 मैचों की वनडे सीरीज में भारत शुरुआती 2 मैच जीत चुका है और सीरीज का तीसरा मैच 7 फरवरी को खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल