1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 44 रन बनाते ही विराट कोहली हासिल कर लेंगे बड़ा मुकाम, बन जाएंगे पहले भारतीय

44 रन बनाते ही विराट कोहली हासिल कर लेंगे बड़ा मुकाम, बन जाएंगे पहले भारतीय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Feb 18, 2018 05:08 pm IST

विराट कोहली ने वनडे सीरीज में 3 शतक ठोककर धमाल मचा दिया था।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

वनडे सीरीज में रिकॉर्डों की झड़ी लगाने के बाद विराट कोहली के पास टी20 में भी रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। दरअसल, अगर कोहली पहले टी20 मैच में 44 रन बना लेते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 2000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो खिलाड़ियों ने ही 2,000 ये इससे ज्यादा रन बनाए हैं और ये दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मार्टिन गप्टिल (2,250) और ब्रैंडन मैक्कलम (2,140) हैं। तीसरे नंबर पर कोहली (1,956) हैं। कोहली के पास पहले टी20 में अपने 2,000 रन पूरे करने का मौका होगा। अगर कोहली इस मुकाम को हासिल कर लेते हैं तो वो भारत की तरफ से ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

कोहली ने हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में शानदार खेल दिखाया था और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो टी20 में भी गजब का खेल दिखाएंगे। वनडे सीरीज में कोहली के बल्ले से 3 शतक निकले थे और हर किसी को उम्मीद है कि कोहली उस फॉर्म को टी20 सीरीज में जारी रखने में कामयाब होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल