1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Lord's Test: शमी-बुमराह के लिए कोहली ने प्लान किया था खास वेलकम, कहा- आवाज इतनी तेज होनी चाहिए कि...

Lord's Test: शमी-बुमराह के लिए कोहली ने प्लान किया था खास वेलकम, कहा- आवाज इतनी तेज होनी चाहिए कि...

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 23, 2021 03:48 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 03:48 pm IST

श्रीधर ने बताया कि जब शमी और बुमराह लंच ब्रेक के वक्त ड्रेसिंग रूम की ओर आ रहे थे तब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ही सब से कहा था कि इस जोड़ी को सभी लोग चीयर करेंगे।

virat kohli planned special welcome for lord's heroes...- India TV Hindi
virat kohli planned special welcome for lord's heroes jasprit bumrah and mohammad shami Image Source : TWITTER HANDLE/@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। इस जीत को याद कर भारत के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से बात की थी। इस वीडियो में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की साझेदारी के बारे में भी बात की।

श्रीधर ने अश्विन को बताया कि जब शमी और बुमराह लंच ब्रेक के वक्त ड्रेसिंग रूम की ओर आ रहे थे तब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ही सब से कहा था कि इस जोड़ी को सभी लोग चीयर करेंगे।

श्रीधर ने कहा, "जब हमें पता चला कि वे लंच हो गया है और वो अब अंदर आने वाले हैं तब विराट ने कहा: हम सभी नीचे जाएंगे और लड़कों को चीयर करेंगे। आवाज इतनी तेज होनी चाहिए कि आने वाले सालों लॉर्ड्स में ये गूंजती रहे।"

मैच की बात करें तो, भारत ने आखिरी दिन ऋषभ पंत और इशांत शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया था। बुमराह और शमी ने नौवें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की थी। इंग्लैंड के लिए भारत मे 272 रनों का लक्ष्य तय किया था और भारतीय गेंदबाजों ने मेजबानों को 120 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।

 IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका! मार्क वुड नहीं खेलेंगे तीसरा टेस्ट, जानिए वजह

भारत ने उस मैच में 151 रनों से जीत हासिल की थी। अब इस सीरीज का अगला मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स में बुधवार से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल