1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट ने बांधे अनुष्का की तारीफों के पुल, बोले मुझे तुम पर गर्व है

विराट ने बांधे अनुष्का की तारीफों के पुल, बोले मुझे तुम पर गर्व है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2018 11:59 am IST,  Updated : Mar 03, 2018 11:59 am IST

साउथ अफ्रीका को उसी की धरती पर रंग लगाकर लौटी टीम इंडिया पर पहले से ही फाग का रंग चढ़ा हुआ है। मदमस्त कप्तान विराट शादी के बाद पहली होली मनाई। विराट के लिए ये होली डबल धमाल लेकर आई।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

साउथ अफ्रीका को उसी की धरती पर रंग लगाकर लौटी टीम इंडिया पर पहले से ही फाग का रंग चढ़ा हुआ है। मदमस्त कप्तान विराट शादी के बाद पहली होली मनाई। विराट के लिए ये होली डबल धमाल लेकर आई क्योंकि साउथ अफ्रीका में जीत के साथ, होली के मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' भी रिलीज हुई है।

भारतीय क्रिकेट की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले विराट के लिए ये होली कई मायनों में अलग है। घर हो या मैदान ये होली मनेगी यादगार क्योंकि शादी के बाद पहली होली है। अफ्रीकी सरजमीं पर पहली बार तिरंगा फहराने के बाद होली आ जाए तो वो खास होगी ही। शादी के तुरंत बाद अफ्रीका रवाना होने वाला ये कप्तान जीत के बाद हिंदुस्तान लौट आया है। मैदान पर क्यों है ये होली खास बताएंगे आपको, लेकिन उससे पहले मैदान के बाहर विराट के इस होली के त्यौहार के जश्न का मतलब समझ लीजिए।

शादी के बाद विराट की ये पहली होली है। विराट के लिए ये होली इसलिए भी खास है, क्योंकि इस होली में विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज हुई है। शादी के बाद अनुष्का की ये पहली फिल्म है और इसको लेकर दोनों बेहद उत्साहित हैं। विराट ने ट्वीट करके कहा कि कल रात परी देखी, जिसमे मेरी पत्नी ने अब तक का सबसे बेहतरीन काम किया है! लंबे समय के बाद मेरी देखी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। थोड़ा डर गया था, लेकिन मुझे तुम पर गर्व है।''

ये खुशी तब और दुगनी हो जाती है, जब वो पिछले कुछ महीनों में अपना प्रदर्शन याद करते हैं। विराट दक्षिण अफ्रीका में वनडे और टी-20 सीरीज़ जीतने वाले पहले कप्तान हैं। वनडे क्रिकेट में 900 रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ हैं। 1991 के बाद ऐसा करने वाले भी विराट पहले क्रिकेटर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल