1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन पर विराट कोहली ने दी अपनी प्रतिक्रिया, फैन्स से की यह खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन पर विराट कोहली ने दी अपनी प्रतिक्रिया, फैन्स से की यह खास अपील

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2020 06:39 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 06:39 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल तक भारत लॉकडाउन के ऐलान के बाद आईपीएल रद्द होने की संभावनाएं ज्यादा दिख रही है। 

Virat Kohli reacts to Prime Minister Narendra Modi's 21-day lockdown, this special appeal to fans- India TV Hindi
Virat Kohli reacts to Prime Minister Narendra Modi's 21-day lockdown, this special appeal to fans Image Source : VIRAT KOHLI INSTAGRAM

देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए कल शाम भारतीय प्रधानमंत्री ने 21 दिनों तक पूरे देश में लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इसी के साथ उन्होंने भारतीय जनता से समाजिक दूरी बनाए रखने को कहा है और उन्होंने यह भी कहा है कि इसका एकमात्र इलाज समाजिक दूरी ही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मोदी के इस फैसले को सराहा है और फैन्स से 21 दिन तक घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।

विराट कोहली ने ट्विट करते हुए लिखा 'जै‌‍‍‌‌‍‌से कि हमारे माननीय प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी ने अभी घोषणा की, पूरा देश अगले 21 दिनों के लिए आज मध्यरात्रि से पूरे लॉकडाऊन में जा रहा है। मेरा अनुरोध एक ही रहेगा, कृपया घर पर रहें। SocialDistancing ही कोविड 19 का एकमात्र इलाज है। IndiaFightsCorona'

वैश्विक महामारी घोषित हो चुकी इस बीमारी का क्रिकेट पर भी काफी असर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय सीरीज स्थगित होने के बाद आईपीएल पर भी कोरोनावायरस की वजह से विराम लगता हुआ दिख रहा है। कोविड-19 की वजह से आईपीएल पहले 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल तक भारत लॉकडाउन के ऐलान के बाद इसकी रद्द होने की संभावनाएं ज्यादा दिख रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल