1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के घर आई नन्ही परी, भाई-बहन ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई!

विराट कोहली के घर आई नन्ही परी, भाई-बहन ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई!

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2021 09:57 am IST,  Updated : Jan 12, 2021 03:39 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के पिता बनने पर उनके भाई विकास कोहली ने उनकी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। बहन भावना ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी।

Virat Kohli, vikas kohli, Bhawana Kohli, sports, cricket, Anushka sharma - India TV Hindi
Bhawna, virat and Vikas kohli Image Source : INSTAGRAM/BHAWNA, VIRAT AND VIKAS KOHLI

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। घर में इस नई मेहमान के आने सब बेहद खुश हैं। इस मौके पर विराट कोहली के भाई विकास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है। इस के साथ ही उन्होंने लिखा, ''खुशी की लहर .... घर में परी आई।''

इसके अलावा विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढिंगरा ने भी इंस्टाग्राम पर भाई को पिता बनने की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ''मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं एक छोटी सी परी की बुआ बन गई हूं। आप दोनों को मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई। विराट और अनुष्का आप दोनों एक शानदार माता-पिता बनेंगे।''

आपको बता दें कि विराट कोहली 11 जनवरी को दोपहर में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी। 

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी पैदा हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह- विराट।''

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 के आखिर में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के लगभग तीन साल बाद कोहली ने 27 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर एक फोटो के जरिए घर में आने वाले नन्हे मेहमान की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। कोहली ने ट्वीट कर लिखा था, "हम जनवरी 2021 तक दो से तीन हो जाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल