1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए क्यों विराट ने कहा वनडे में रोहित की तरह दोहरा शतक नहीं लगा सकता

जानिए क्यों विराट ने कहा वनडे में रोहित की तरह दोहरा शतक नहीं लगा सकता

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 04, 2017 02:29 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 02:30 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरे में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारियां खेलना बेहद पसंद है। विराट ने कहा कि ''यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता था कि मैं बड़ा शतक लगाऊं।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरे में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारियां खेलना बेहद पसंद है। विराट ने कहा कि ''यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता था कि मैं बड़ा शतक लगाऊं। साथ ही उन्होंने चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सभी खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा ''मैंने आपको आपके करियर में ऐसा करते हुए देखा है और आपसे सीखा भी है कि आप कैसे लंबे समय तक ध्यान लगाये रखते हो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने पुजारा की लंबी पारियों से सीख ली है, उसका ध्यान लगाने का स्तर और उसकी लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की इच्छा। इसलिये मैं भी इससे प्रेरित हुआ कि टीम के लिये जहां तक संभव हो, लंबे समय तक बल्लेबाजी करते रहो। अब मैं सिर्फ यही सोच सकता हूं कि मैं टीम के लिये कितना अधिक खेल सकता हूं और तब आप वो थकान महसूस नहीं करते और हालात के अनुरूप खेलते रहते हो।’’

वनडे में दोहरा शतक लगाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा,‘‘दोहरे शतक की योजना नहीं बना सकता। मुझे लगता है कि अगर मैं जल्दी बल्लेबाजी के लिये उतरूं और विकेट अच्छा हो तो ऐसा हो सकता है। मैं दो बार ऐसा करने के करीब पहुंचा। रोहित दो बार ऐसा कर चुका है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं पारी के अंत में उसकी तरह इतने सारे शॉट लगा सकता हूं। वह ऐसा करने में इसलिये सफल रहा क्योंकि जब वह 130-140 के पार पहुंच जाता है तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर मेरे पास काफी ओवर होंगे तो मैं इसकी कोशिश करूंगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल