1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'यूथ आइकन' होना बढ़ी जिम्मेदारी: विराट कोहली

'यूथ आइकन' होना बढ़ी जिम्मेदारी: विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 30, 2016 06:55 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 06:55 pm IST

अपने फैन क्लब 'फैन बॉक्स' के जरिए प्रशंसकों से निजी तौर पर जुड़े रहने वाले बेहतरीन बल्लेबाज कोहली ने बताया, "युवा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत होना बेशक एक अच्छा अहसास है। जब लोग आगे आकर आपसे कहते हैं कि उन्हें आपसे प्रेरणा मिलती है।

virat kohli
virat kohli

फैशन जगत में कोहली ने पुरुषों के परिधान 'रोगन' से कदम रखा और उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए एक फाउंडेशन भी खोला है।

भारत की अंडर-19 टीम ने कोहली की कप्तानी में 2008 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। इस जीत के बाद लोकप्रिय हुए विस्फोटक बल्लेबाज ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कोहली ने इस बीच कई पुरुस्कार अपने नाम किए, जिसमें 2012 में आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और 2011-12 सत्र में बीसीसीआई के साल के सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी का पुरस्कार शामिल है। उन्हें 2013 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2014 में ब्रिटिश पत्रिका 'स्पोर्ट्स प्रो' ने कोहली को विश्व के दूसरे सबसे सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में दर्शाया था।

कोहली का कहना है कि सफलता का कोई 'शार्टकट' नहीं है।

उन्होंने कहा, "आप अपने जीवन में जो भी पाना चाहते हैं, उसे कड़ी मेहनत के अलावा और किसी चीज से नहीं पाया जा सकता, फिर चाहे वो आपके कार्यस्थल में मिलने वाली सफलता हो या किसी टूर्नामेंट को जीतना।"

कोहली का कहना है कि उनके प्रशंसक उन्हें और भी बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित करते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ते हैं।

विस्फोटक बल्लेबाज ने विशेष तौर पर अप्रैल में 'प्राइवे प्लेक्स' के साथ साझेदारी से एक फैन क्लब को लांच किया था। इससे वह अपने प्रशंसकों के साथ निजी तौर पर जुड़ सकते हैं।

पिछले माह इस लांच के जरिए करीब 35 चयनिच प्रशंसकों को उनसे आमने-सामने मिलने का अवसर मिला था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल