1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली! काउंटी में बहाएंगे पसीना

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली! काउंटी में बहाएंगे पसीना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2018 12:30 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 12:30 pm IST

विराट कोहली फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में वयस्त हैं।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

आईपीएल के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलना है और इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इससे पहले जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो वहां उन्हें बुरी तरह हार झेलनी पड़ी थी और विराट कोहली का बल्ला भी खामोश रहा था। लेकिन अब कोहली इंग्लैंड में अपनी छाप छोड़ने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। माना जा रहा है कि कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे और इस दौरान वो इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।

खबरों की मानें तो कोहली इस बार काउंटी में अपना डेब्यू करेंगे। कोहली सर्रे की टीम से खेलते नजर आ सकते हैं। 13 अप्रैल से शुरू हो रही काउंटी में कोहली 9 जून से 28 जून तक सर्रे के लिए खेलेंगे। कोहली जब इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर गए थे तो उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में सिर्फ 134 रन ही बनाए थे और लगातार जेम्स एंडरसन की गेंदों पर आउट हुए थे। कोहली को सस्ते में आउट होने के कारण फैंस और आलोचकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

आपको बता दें कि कोहली फिलहाल आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान हैं और इस बार उनका इरादा टीम को पहला खिताब दिलाने का होगा। बैंगलोर की टीम को अब तक एक बार भी आईपीएल जीतने में कामयाबी नहीं मिली है। सितारों से सजी टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं लेकिन टीम को अभी भी मंजिल मिलनी बाकी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल