1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली खेलेंगे या नहीं, 15 जून को हो जाएगा साफ

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली खेलेंगे या नहीं, 15 जून को हो जाएगा साफ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2018 05:04 pm IST,  Updated : Jun 02, 2018 05:05 pm IST

फील्डिंग करते हुए विराट के गले में चोट क्या लगी, इंग्लैंड जाने से पहले ही जीतने की उम्मीद धुंधली दिखने लगी।

संजय बांगर और विराट...- India TV Hindi
संजय बांगर और विराट कोहली

विराट को मैदान पर इस तरह प्रैक्टिस करते देख टीम इंडिया के खिलाड़ी भी राहत की सांस ले रहे होंगे। हो भी क्यों ना...आईपीएल में विराट चोटिल क्या हुए...इंग्लैंड फतह का सपना ही चकनाचूर होता दिखने लगा। फील्डिंग करते हुए विराट के गले में चोट क्या लगी, इंग्लैंड जाने से पहले ही जीतने की उम्मीद धुंधली दिखने लगी लेकिन पहले विराट कोहली का ये संदेश खुशखबरी लेकर आया और फिर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में विराट की इस प्रैक्टिस से साफ हो गया कि टीम इंडिया अंग्रेजों को इसबार सूद समेत लगान वसूलने में कामयाब होंगे। इसबार विराट का साथ इंग्लैंड में जीत का रिकॉर्ड बनाएगा।                                  

विराट ने मुंबई के BKC में नेट्स पर बल्लेबाजी का हल्का अभ्यास किया। सहायक कोच संजय बांगर ने इंडोर प्रैक्टिस भी कराया। विराट ने प्रैक्टिस के दौरान गेंद पर अच्छा टाइमिंग बनाया। चोट के बाद वापसी करने के साथ ही गेंद पर टाइमिंग बनाकर कोहली ने मैदान पर धमाल मचा दिया। BKC में विराट अगले एक हफ्ते प्रैक्टिस करेंगे।

15 जून को बैंगलोर में विराट का फिटनेस टेस्ट होगा। उम्मीद है इससे पहले विराट पूरी तरह फिट हो जाएंगे। फिट होने के बाद कोहली टीम के साथ आयरलैंड भी जा सकते हैं और वह दो टी-20 मैचों में हिस्सा ले सकते हैं। 

आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को दो टी-20 मैच खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज है और विराट कोहली हर हाल में इंग्लैंड में अपना आंकड़ा ठीक करना चाहते हैं... साल 2014 दौरे पर विराट पूरी तरह फ्लॉप रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल