1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले होटल में वर्कआउट करते नजर आए कोहली, देखें Video

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले होटल में वर्कआउट करते नजर आए कोहली, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2021 06:23 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 06:23 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली चेन्नई स्थित होटल में कड़े क्वॉरंटाइन से गुजर रहे हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले होटल में वर्कआउट करते नजर आए कोहली, देखें Video Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली चेन्नई स्थित होटल में कड़े क्वॉरंटाइन से गुजर रहे हैं। इस दौरान कोहली होटल रूम में जमकर वर्कआउट कर रहे हैं जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विराट कोहली ने लिखा, "क्वारंटाइन के दिनों में संगीत और जिम की आपको आवश्यकता होती है। यदि आप वास्तव में चाहते हैं तो काम को कहीं भी किया जा सकता है। हर किसी का दिन अच्छा रहे।" वीडियो में कोहली साइकल एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

कोहली से पहले अजिंक्य रहाणे का भी एक वीडिया सामने आया था जिसमें वह चेन्नई के होटल में अपनी बेटी के साथ डांस करते नजर आए थे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान में 5 फरवरी से जबकि दूसरा टेस्ट मैच भी चेन्नई में 13 फरवरी से खेला जाएगा। उसके बाद अंतिम दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जायेंगे। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच डे नाईट फॉर्मेट में होगा। जबकि टेस्ट के बाद 5 मैचों की T20 सीरीज और उसके बाद वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल