1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : यूएई पहुंचते ही कप्तान विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, आरसीबी ने शेयर की यह तस्वीर

IPL 2020 : यूएई पहुंचते ही कप्तान विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, आरसीबी ने शेयर की यह तस्वीर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 23, 2020 07:15 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 07:15 pm IST

कोविड-19 के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन भारत में न होकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होना है।

India,Royal Challengers Bangalore,Virat Kohli,Indian Premier League 2020,Cricket- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : TWITTER/ROYAL CHALLENGERS BANGALORE

रोज वर्कआउट की बात आती है तो विराट कोहली इससे कभी पीछे नहीं हटते हैं। अपनी शानदार फिटनेस के लिए मशहूर कोहली हर दिन अपनी फिटनेस पर मेहनत करते हैं। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए दुबई पहुंचे कोहली ने समय बर्बाद नहीं किया और होटल के कमरे के अंदर ही अपनी फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी।

आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने कप्तान की एक फोटो शेयर की है और कैप्शन लिखा है, "कप्तान कोहली के लिए एक भी दिन छुट्टी नहीं है।"

कोविड-19 के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन भारत में न होकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होना है।

इस बार आईपीएल बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया था। बाद में टी-20 विश्व कप स्थगित हो जाने के बाद आईपीएल के लिए बीसीसीआई ने विंडो निकाली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल