1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स को अनोखे अंदाज में किया धन्यवाद

विराट कोहली ने महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स को अनोखे अंदाज में किया धन्यवाद

 Reported By: IANS
 Published : Dec 08, 2019 03:01 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 03:01 pm IST

कप्तान विराट कोहली ने हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी मैच जिताउ 94 रनों की नाबाद पारी के लिए अपनी तारीफ करने वाले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स को धन्यवाद कहा है।

ind vs wi- India TV Hindi
विराट कोहली ने महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स को अनोखे अंदाज में किया धन्यवाद Image Source : BCCI

तिरुनवनंतपुरम| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी मैच जिताउ 94 रनों की नाबाद पारी के लिए अपनी तारीफ करने वाले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स को धन्यवाद कहा है।

कोहली ने तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी और अब भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा मैच आज यहां खेला जाना है। उस पारी के बाद रिचडर्स ने कोहली की तारीफ करते हुए उनकी पारी को नायाब करार दिया था।

रिचडर्स ने ट्विटर पर लिखा था, "शानदा, बेहद शानदार पारी, विराट कोहली।" कोहली ने रिचडर्स की इस तारीफ का तुरंत जवाब दिया और लिखा, "धन्यवाद बिग बॉस। आपकी तरफ से आई तारीफ मेरे लिए काफी मायने रखती है।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल