
virat kohli to celebrate his birthday today
कोहली 48 टेस्ट मैचों में अभी तक दो दोहरे शतक और 13 सैकड़े ठोक चुके हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 रन है, जो उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में बनाये थे।
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट में नंबर एक बनाने वाले विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के बाद आईसीसी ने टेस्ट गदा सौंपकर सम्मानित किया था। टेस्ट कप्तान कोहली का जलवा एक दिवसीय क्रिकेट में भी बरकरार रहा है। उन्होंने 176 वनडे मैचों में अभी तक 26 शतक और 38 अर्धशतक बनाए हैं। कोहली का अब तक का सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय स्कोर 183 रन का है जो उन्होंने 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में बनाये थे।