1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने बताया रोनाल्डो-मेसी में से कौन है बेहतर फुटबॉलर

विराट कोहली ने बताया रोनाल्डो-मेसी में से कौन है बेहतर फुटबॉलर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2019 08:01 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 08:01 pm IST

विराट ने कहा, "मैंने जितने भी खिलाड़ी देखे हैं, रोनाल्डो उनमें से सबसे पूर्ण खिलाड़ी हैं। उनका बायां पैर, दांया पैर, गति और प्रतिभा, सभी कुछ शानदार है।"

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP/GETTY IMAGES

नई दिल्ली। फुटबॉल जगत के दो दिग्गज खिलाड़ियों पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच सर्वश्रेष्ठ कौन है, इस पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। कोहली ने रोनाल्डो को मेसी से ऊपर बताते हुए उनकी फिटनेस की तारीफ की है।

कप्तान कोहली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है। मेसी एक पूरी तरह से स्वभाविक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मेरे लिए यह मायने रखता है कि आप के अंदर जो भी क्षमता है क्या वह मैच के प्रत्येक मिनट में आप इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में रोनाल्डो सबसे अलग हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने जितने भी खिलाड़ी देखे हैं, रोनाल्डो उनमें से सबसे पूर्ण खिलाड़ी हैं। उनका बायां पैर, दांया पैर, गति और प्रतिभा, सभी कुछ शानदार है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल