1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के इस शॉट को चुराना चाहते हैं विराट कोहली

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के इस शॉट को चुराना चाहते हैं विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2020 08:51 pm IST,  Updated : May 17, 2020 08:51 pm IST

सचिन को बल्लेबाजी करता देख क्रिकेट की तरफ प्रेरित होने वाले विराट कोहली का कहना है कि वो सचिन तेंदुलकर का एक शॉट सीखना चाहते हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। जिसमें सबसे ख़ास 100 शतकों का भी रिकॉर्ड उनके नाम है। ऐसे में कई क्रिकेट दिग्गज का मानना है कि वर्तमान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं वो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। अभी तक कोहली 70 शतक लगा चुके हैं। हलांकि कई क्रिकेट पंडित और दिग्गजों का ऐसा भी मानना है कि उनका ये रिकॉर्ड टूटना शायद नामुमकिन है।

इस तरह सचिन को बल्लेबाजी करता देख क्रिकेट की तरफ प्रेरित होने वाले विराट कोहली का कहना है कि वो सचिन तेंदुलकर का एक शॉट सीखना चाहते हैं। जिसके बारे में उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इन्स्टाग्राम चैट में खुलासा किया है।

कोहली ने छेत्री के साथ इन्स्टाग्राम पर कहा, " उन्हें सचिन तेंदुलकर का पैडल स्‍कूप  शॉट काफी रास आता है और इसे वो चुराना चाहते हैं।"

इतना ही नहीं सेशन में छेत्री ने आगे कहा कि अगर आपको एक गेंद में तीन रनों की दरकार हैं तो वो वकार युनुस और शेन वॉर्न में किस गेंदबाज को चुनेंगे। जिस पर कोहली ने आगे कहा, "वो इन दोनों में वकार युनुस को चुनेंगे क्योंकि उन्हें विश्वास है कि वो इस गेंदबाज की गेंद पर हिट मार सकते हैं।"

गौरतलब है कि सचिन ने साल 1998 में शारजाह में एक शानदार शतकीय पारी खेल थी। जिसके बारे में जब छेत्री ने उनसे पूछा कि कौन सी ऐसे इंटरनेशनल पारी है जिसे वो खेलना पसंद करेंगे। जिस पर कोहली ने कहा, " वह 22 अप्रैल 1998 को शारजाह में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में सचिन की पारी को खेलना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें-  नासिर हुसैन ने जब 2002 नेटवेस्ट सीरीज के दौरान कैफ को कहा था 'बस ड्राइवर', मिला था ये करारा जवाब

जाहिर सी बात है कि ये वही मैच है जहां भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी, या फिर हार भी करीबी अंतर से मिलनी चाहिए थी और इस मैच के दौरान भयंकर तूफान आया था, सभी खिलाड़ी मैदान पर लेट गए थे और सचिन एकमात्र बल्लेबाज थे जो क्रीज पर खड़े थे। उन्होंने तूफ़ान जाने के बाद 143 रनों की आतिशी पारी खेलकर भारत को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि भारतीय टीम यह मुकाबला हार गई थी, मगर हार 26 रन के अंतर से ही मिली थी। जिसके चलते भारत फ़ाइनल में पहुंचा और इस मैच में भी तेंदुलकर ने शतकीय पारी खेल टीम इंडिया को कोका कोला कप जीताया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल