1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में इतना शर्मनाक है विराट का रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में इतना शर्मनाक है विराट का रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 07:12 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ 2014 टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का क्रिकेट करियर एंडरसन की स्विंग लेती गेंदों के सामने बुरी तरह नतमस्तक हो गया था। हिंदुस्तान का ये कोहिनूर उस टेस्ट सीरीज़ में एक-एक रन को जूझ रहा था।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ 2014 टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का क्रिकेट करियर एंडरसन की स्विंग लेती गेंदों के सामने बुरी तरह नतमस्तक हो गया था। हिंदुस्तान का ये कोहिनूर उस टेस्ट सीरीज़ में एक-एक रन को जूझ रहा था। दुनिया भर में विराट की तकनीक की खिल्ली उड़ी थी लेकिन तब और अब के विराट में अंतर है। तब वो अच्छे बल्लेबाज़ थे, आज वो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं। तब के आकंड़े आपको दिखाएंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।

विराट कोहली ने उस दौरे पर खेली 10 पारियों में 13.40 की औसत से 134 रन बनाए थे, दो बार तो विराट शून्य पर ही आउट हो गए थे। विराट लगातार एंडरसन की गेंदों पर आउट हो रहे थे। ये आकंड़े देखिए क्यों विराट इस बार इतने सतर्क हैं। दौरे से पहले ही तैयारियों में जुट गए हैं। विराट कोहली एंडरसन के खिलाफ 10 में से 4 बार एंडरसन का शिकार बने थे। विराट हर बार विकेट के आस पास ही आउट हुए थे।

जाहिर है विराट इस बार इंग्लैंड को छोड़ेंगे नहीं और काउंटी से शुरू होने वाला तैयारी का सफर अंग्रेजों को हराकर ही खत्म होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल