1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली पर कार धोने की वजह से लगा इतने रुपए जुर्माना

विराट कोहली पर कार धोने की वजह से लगा इतने रुपए जुर्माना

 Reported By: IANS
 Published : Jun 07, 2019 08:32 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 08:32 pm IST

गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के नौकर द्वारा पीने के पानी से कार धोने के कारण 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के नौकर द्वारा पीने के पानी से कार धोने के कारण 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

कोहली इस समय इंग्लैंड में विश्व कप खेल रहे हैं। कोहली के गुरुग्राम में डीएलएफ स्थित फेज-1 स्थित बंगले में आधे दर्जन से ज्यादा कारें हैं।

एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक कोहली के पड़ोसी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई की कोहली के नौकर द्वारा कार धोने में हजारों लीटर पीने के पानी की बर्बादी की जा रही है। 

उत्तरी भारत में इस समय भारी गर्मी के कारण पानी की किल्लत है। इसी इलाके में कई और लोगों पर एमसीजी द्वारा इसी कारण चालान किया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल