1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एंटिगा टेस्ट: कोहली 200 पर आउट, नहीं तोड़ सके धौनी और हटन का रिकॉर्ड

एंटिगा टेस्ट: कोहली 200 पर आउट, नहीं तोड़ सके धौनी और हटन का रिकॉर्ड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2016 09:55 pm IST,  Updated : Jul 22, 2016 11:49 pm IST

कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 283 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 24 चौके लगाए।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

नॉर्थ साउंड (एंटिगा): कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 283 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 24 चौके लगाए। वहीं इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट खोकर 426 रन हो गया है। विराट कोहली विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए हैं। यही नहीं, वह कैरेबियाई धरती पर भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए लेकिन वह बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ी पारी का महेंद्र सिंह धौनी का रिकार्ड नहीं तोड़ सके।

भारत ने पहले दिन की समाप्ति तक चार विकेट पर 302 रन बनाए थे। कोहली 143 और अश्विन 22 रनों पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन इन दोनों ने भरपूर जोश के साथ खेलते हुए स्कोर को पहले 350 और फिर 400 के ऊपर पहुंचाया। कोहली ने 281 गेदों का सामना कर 16 चौके लगाए हैं जबकि अश्विन ने 162 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए हैं। कोहली ने इस पारी के दौरान कई कीर्तिमान अपने नाम किए। सबसे सबसे पहले तो वह अपने अब तक के व्यक्तिगत योग 169 रनों से आगे निकले और फिर 1997 के बाद विदेशी धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने। 1997 में सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 169 रनों की पारी खेली थी। उस समय वह टीम के कप्तान थे।

कोहली ने 147 रन बनाने के साथ वेस्टइंडीज में किसी भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी का भी रिकार्ड अपने नाम किया। यह रिकार्ड इससे पहले राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 2006 में ग्रास आईलेट में 146 रन बनाए थे। अब कोहली विदेशी धरती पर पहला दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने मोहम्मद अजरूद्दीन के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 192 रनों की पारी को पीछे छोड़ा। अब कोहली की नजर कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ी कप्तानी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के सर लेन हटन के 205 रनों के रिकार्ड पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक सिर्फ दो कप्तान उसी की धरती पर दोहरा शतक लगा सके हैं। हटन के अलावा यह कारनामा आस्ट्रेलिया के आरबी सिम्पसन ने किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल