1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर दिया ‘लव और लाइफ़’ पर अनोखा संदेश

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर दिया ‘लव और लाइफ़’ पर अनोखा संदेश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2017 06:26 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 06:26 pm IST

वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर ज़िंदगी को लेकर कई संदेश दिए हैं। उनकी हर पोस्ट या ट्वीट में कोई न कोई संदेश होता है। कई बार उनके ट्वीट्स विवादों में भी घिरे हैं। लेकिन शनिवार को एक ट्वीट कर शांति और प्रेम का संदेश दिया है।

Sehwag with wife- India TV Hindi
Sehwag with wife

वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर ज़िंदगी को लेकर कई संदेश दिए हैं। उनकी हर पोस्ट या ट्वीट में कोई न कोई संदेश होता है। कई बार उनके ट्वीट्स विवादों में भी घिरे हैं। लेकिन शनिवार को एक ट्वीट कर शांति और प्रेम का संदेश दिया है।

टीम इंडिया के पू्र्व तूफ़ानी ओपनर सहवाग ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर एकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ एक फ़ोटो पोस्ट किया है। उन्होंने इसके लिए हेशटैग “traveldiaries” इस्तेमाल किया है। उन्होंने फ़ोटो का कैप्शन दिया है- “जहां प्यार है वहां ज़िंदगी है!”

सहवाग इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सिरीज़ में कमेंट्री कर रहे हैं। सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेलकर 49.34 के औसत से 8586 रन बनाए हैं जिसमें दो तिहरे शतक शामिल हैं। वह दो तिहरे शतक लगाने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज़ हैं। इसी तरह उन्होंने 251 वनडे में 35.05 की औसत से 8287 रन बनाए हैं।   

सहवाग ने वनडे में 15 और 38 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 23 शतक और 32 अर्धशतक बनाए हैं। वनडे और टी20 में उनका 100 से ऊपर का स्ट्राइक रेट है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल