1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में दी सुनील गावस्कर को जन्मदिन की बधाई, पुराना वीडियो शेयर कर लिखा 'चल फुट'

वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में दी सुनील गावस्कर को जन्मदिन की बधाई, पुराना वीडियो शेयर कर लिखा 'चल फुट'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2021 11:35 am IST,  Updated : Jul 10, 2021 11:35 am IST

यह वही वीडियो है जब गावस्कर ने इंग्लैंड की मीडिया और उनके पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना को गंभीरता से लेने से मना किया था।

Virender Sehwag wished Sunil Gavaskar on his birthday in his own style, shared the old video and wro- India TV Hindi
Virender Sehwag wished Sunil Gavaskar on his birthday in his own style, shared the old video and wrote 'Chal Foot' Image Source : TWITTER

भारतीय पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत में लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर गावस्कर को खेल जगत ने अपने-अपने स्टाइल में शुभकामनाएं दी। जन्मदिन के मौके पर अपने अनूठे अंदाज में खिलाड़ियों को बधाई देने वाले वीरेंद्र सहवाग गावस्कर के बर्थडे पर कहां पीछे रहने वाले थे। सहवाग ने भारत-इंग्लैंड सीरीज का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जिसमें सुनील गावस्कर चल फुट कहते हुए नजर आ रहे हैं। यह वही वीडियो है जब गावस्कर ने इंग्लैंड की मीडिया और उनके पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना को गंभीरता से लेने से मना किया था।

सहवाग के अलावा बीसीसीआई समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने गावस्कर को जन्मदिन की बधाई दी है।

बात सुनील गावस्कर के करियर की करें तो इस वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने भारत के लिए कुल 233 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 13,214 रन बनाए थे। गावस्कर दुनिया के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार का आंकड़ा पार किया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 34 शतक जड़े थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल