1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'विरूष्का' का आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन, सचिन, शाहरुख़, सलमान सहित कई बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत

'विरूष्का' का आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन, सचिन, शाहरुख़, सलमान सहित कई बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2017 08:46 am IST,  Updated : Dec 26, 2017 06:49 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें करीब 300 मेहमानों के शिरकत करने का अनुमान है.

anushka, kohli- India TV Hindi
anushka, kohli

मुंबईः टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें करीब 300 मेहमानों के शिरकत करने का अनिमान है. रिसेप्शन में फिल्मी जगत के अलावा बिजनेस और राजनीति जगत की तमाम हस्तियां भी शिरकत करेंगी. ग़ौरतलब है कि दोनों ने इसके पहले दिल्ली में 21 दिसंबर को रिसेप्शन दिया था जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भी शिरकत की थी. 

पहला रिसेप्शन दिल्ली में हुआ था

विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी. दिल्ली में जहां ताज होटल में रिसेप्शन था वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई के लोअर परेल स्थ‍ित होटल St Regis में होगा. अनुष्का चूंकि बॉलीवुड से हैं इसलिए रिसेप्शन में कई सितारों का जमावड़ा लगेगा. इस हाईप्रोफाइल रिसेप्शन में वॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान, करण जौहर के साथ-साथ कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी सहित अन्य सेलेब्रिटी भी शामिल होंगे.

होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया

मीडिया की ख़बरों के अनुसार रिसेप्शन होटल St Regis के टैरेस पर आयोजित किया गया है. इस पार्टी के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और  पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है. होटल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए फूल, लाइट और कैंडल से इसे सजाया गया है.

सचिन, युवराज, अंबानी दिखेंग रिसेप्शन में

रिसेप्शन रात आठ बजे से शुरू होगा. इस रिसेप्शन के कारण इलाके में जाम ना लगे इसके लिए सेलेब्रिटीज को समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है. जो हस्तियां दिल्ली की पार्टी में नहीं आए थे, आज वो मुंबई में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगी. उम्मीद है कि क्रिकेट जगत से सचिन के अलावा युवराज सिंह भी रिसेप्शन में शामिल होंगे। वहीं बिजनेस जगत से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी विरूष्का को बधाई देने पहुंचेंगे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल