1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विशाखापट्टनम वनडे: टीम इंडिया ने पहनी मां के नाम की जर्सी

विशाखापट्टनम वनडे: टीम इंडिया ने पहनी मां के नाम की जर्सी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 29, 2016 01:44 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 02:47 pm IST

विशाखापट्टनम: टीम इंडिया ने आज यहां न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के पांचवे और अंतिम मैच में अपने नाम की बजाय अपनी माओं के नाम की जर्सी पहनी। कप्तान धोनी ने अपनी मां देविका के

Team India, Mothers name- India TV Hindi
Team India, Mothers name

विशाखापट्टनम: टीम इंडिया ने  आज यहां न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के पांचवे और अंतिम मैच में अपने नाम की बजाय अपनी माओं के नाम की जर्सी पहनी। कप्तान धोनी ने अपनी मां देवकी के नाम की जर्सी पहन रखी थी।

टॉस के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा कि हम अक़्सर अपने जीवन में अपनी मां के संघर्ष और उनके योगदान को भूल जाते हैं। हम मां से भावनात्मक रुप से ज़्यादा जुड़े रहते हैं लेकिन फिर भी उनका नाम कभी कभार ही सामने आता है।

Dhoni
Dhoni

धोनी ने कहा कि ऐसा नही है कि हमारे जीवन में पिता का कम योगदान होता है। पिता का भी योदगदान होता है लेकिन मां को हम उसका हक देना अक़्सर भूल जाते हैं।

भारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के पांचवे और अंतिम मैच में आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लबेाज़ी का फ़ैसला किया। भारत ने टीम में दो बदलाव किए हैं। बूमरा की जहां वापसी हुई है वहीं जयंत यादव अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

भारत और न्यूज़ीलैंड 2-2 से बराबरी पर हैं। भारत ने इसके पहले टेस्ट सिरीज़ 3-0 से जीती थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।