1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रुणाल पांड्या को वनडे टीम में खेलते देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण

क्रुणाल पांड्या को वनडे टीम में खेलते देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2019 01:13 am IST,  Updated : Aug 09, 2019 01:13 am IST

लक्ष्मण ने साथ ही लिखा कि युवा प्रतिभाओं के सामने आने से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे नियमित खेलने वाले खिलाड़ियों पर से बोझ कम होगा।  

क्रुणाल पांड्या को वनडे टीम में खेलते देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण - India TV Hindi
क्रुणाल पांड्या को वनडे टीम में खेलते देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण  Image Source : AP IMAGE

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने गुरुवार को हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को वनडे टीम में लाने की वकालत की है। लक्ष्मण ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लिखा है, "उम्र में बड़े पांड्या चतुर हैं और अपने दम पर सोचने की काबिलियत रखते हैं। मैं उन्हें वनडे टीम में खेलते हुए देखना पसंद करुंगा क्योंकि मुझे लगता है कि वह नंबर-6 पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और पूरे 10 ओवर भी डाल सकते हैं।"

दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने लिखा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैन ऑफ द मैच नवदीप सैनी, क्रुणाल पांड्या और दीपक चहर के नाम रहे जो बताता है कि भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने का जो सिस्टम है वो कितना शानदार है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन सभी को अपने ऊपर भरोसा है। सैनी एक्सप्रेस गेंदबाज हैं और वह इसी तरह से गेंदबाजी करते हैं।" 

लक्ष्मण ने साथ ही लिखा कि युवा प्रतिभाओं के सामने आने से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे नियमित खेलने वाले खिलाड़ियों पर से बोझ कम होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल