1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस टीम के बल्लेबाजों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देंगे वीवीएस लक्ष्मण

इस टीम के बल्लेबाजों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देंगे वीवीएस लक्ष्मण

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 07:07 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 07:07 pm IST

बंगाल क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बंगाल के बल्लेबाजों की मदद करेगें। 

VVS Laxman- India TV Hindi
VVS Laxman Image Source : FACEBOOK

कोलकाता| भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बंगाल के बल्लेबाजों की मदद करेगें। लक्ष्मण वीडियो क्लीप के जरिए देखेंगे कि रणजी ट्रॉफी फाइनल में टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से क्या गलती हुई थी। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है और इसी कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का कार्यालय 17 मार्च से बंद है। हालांकि लॉकडाउन ने प्रशासन को नहीं रोका और लक्ष्मण को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए खिलाड़ियों के साथ वन ऑन वन सेशन आयोजित किया है। बंगाल की टीम 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी जहां उसे सौराष्ट्र ने हरा दिया था।

ये भी पढ़ें : ये खिलाड़ी अगर केकेआर को पहले मिल जाता तो जीतती और आईपीएल ख़िताब, गंभीर ने बताया नाम

सीएबी के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने आईएएनएस से कहा, "हम स्थिति को सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना चाहते हैं। मैंने सुबह ही लक्ष्मण से बात की है। वह हमारे बल्लेबाजों के क्लीप देखेंगे और इसके बाद खिलाड़ियों के साथ उनका वन ऑन वन सेशन होगा।" बंगाल के वीडियो एनलिस्ट क्लिप तैयार कर रहे हैं, जो लक्ष्मण को भेजी जाएंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल