1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये खिलाड़ी अगर केकेआर को पहले मिल जाता तो जीतती और आईपीएल ख़िताब, गंभीर ने बताया नाम

ये खिलाड़ी अगर केकेआर को पहले मिल जाता तो जीतती और आईपीएल ख़िताब, गंभीर ने बताया नाम

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 06:22 pm IST

कोलकाता ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है और दोनों बार यह खिताब गंभीर की कप्तानी में जीते हैं।

Andre Russell- India TV Hindi
Andre Russell

नई दिल्ली| कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को लगता है कि अगर फ्रेंचाइजी ने विंडीज के आंद्रे रसेल को पहले खरीदा होता तो उनकी टीम ज्यादा आईपीएल खिताब जीतती। गंभीर ने एक चैनल के शो में कहा, "सोचिए रसेल कोलकाता में 50 लाख रुपये में गए और पवन नेगी दिल्ली डेयरडेविल्स में आठ करोड़ रुपये में। काश रसेल वो सात साल होते जब मैं वहां था। हम निश्चित तौर पर दो से ज्यादा खिताब जीतते।"

कोलकाता ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है और दोनों बार यह खिताब गंभीर की कप्तानी में जीते हैं। कोलकाता ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स और फिर 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब को हरा खिताब जीते थे।

ये भी पढ़ें : शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में गंभीर के लिए लिखा 'घमंडी', तो मिला उन्हें यह करारा जवाब

रसेल ने 2012 में दिल्ली के साथ पदार्पण किया था लेकिन चोट के कारण वह ज्यादा नहीं खेल पाए थे। 2014 सीजन से पहले कोलकाता ने उन्हें अपने साथ लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल