1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान को ऊंचा करना होगा स्तर: पीसीबी एमडी

भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान को ऊंचा करना होगा स्तर: पीसीबी एमडी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2019 10:24 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 10:24 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नये प्रबंध निदेशक वसीम खान ने कहा कि पाकिस्तान को अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा करना होगा कि इस खेल के सुपरपावर भारत को उसके खिलाफ खेलने के लिए मजबूर होना पड़े। 

India vs Pakistan- India TV Hindi
India vs Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नये प्रबंध निदेशक वसीम खान ने कहा कि पाकिस्तान को अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा करना होगा कि इस खेल के सुपरपावर भारत को उसके खिलाफ खेलने के लिए मजबूर होना पड़े। 

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों ने रिश्तों में कड़वाहट के कारण 2007 के बाद द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। वसीम खान ने लाहौर में कहा, ‘‘ मुझे लगता है जब पाकिस्तान शीर्ष स्तर की टीम बन जाएगी तब ऐसी स्थिति हो सकती है कि भारत हम से श्रृंखला खेलने के लिए कहे।’’ 

द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं होने के कारण दोनों टीमें आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद के आयोजित श्रृंखलाओं में खेलती है। एहसान मनि ने पिछले साल अगस्त में पीसीबी का अध्यक्ष बनने के बाद कहा था कि बोर्ड भारत से खेलने की भीख नहीं मांगेगा। 

मनि ने भी वसीम खान की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि पीसीबी को अपने स्तर में काफी सुधार कर शीर्ष तीन टीमों में शामिल होना होगा तब भारत खुद ही हमारे खिलाफ खेलना चाहेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल