1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वार्नर के घर लौटने से पत्नी और बच्चों ने ली राहत की सांस

डेविड वार्नर के घर लौटने से पत्नी और बच्चों ने ली राहत की सांस

 Reported By: IANS
 Published : May 27, 2021 06:15 pm IST,  Updated : May 27, 2021 06:15 pm IST

आईपीएल में शामिल होने के लिए भारत गए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर स्वदेश लौट आए हैं और उनके आने से उनकी पत्नी और बच्चों ने राहत की सांस ली है। 

david warner- India TV Hindi
david warner Image Source : DAVID WARNER

सिडनी| आईपीएल में शामिल होने के लिए भारत गए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर स्वदेश लौट आए हैं और उनके आने से उनकी पत्नी और बच्चों ने राहत की सांस ली है। वार्नर की पत्नी कैंडीस ने कहा, "वार्नर अन्य खिलाड़ियों के साथ स्वदेश लौट आए हैं। हमें बहुत खुशी है कि वह अपने देश वापस आ गए हैं।"

उन्होंने कहा, "जो स्थिति थी वो काफी कठिन थी और मेरी बच्चियों को ज्यादा चिंता थी। ये अब उस उम्र में हैं जहां समझ सकती है कि क्या चल रहा है।" वार्नर की पत्नी ने कहा, "वहां जो हालात थे काफी डरवाने थे। लेकिन हम आभारी हैं कि वह अपने देश आ गए हैं।" कैंडीस ने कहा कि क्वारंटीन के दौरान वार्नर अपने परिवार से बात करते और दोस्तों से वीडियो कॉल पर बात करते हुए समय बिताते थे।

आईपीएल 2021 का सीजन शुरू होने पर वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान थे लेकिन सीजन के बीच में ही उन्हें कप्तानी से हटाकर केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल