1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पेन के गेंदबाजी करने के निर्णय से आश्चर्यचकित था : रिकी पॉटिंग

पेन के गेंदबाजी करने के निर्णय से आश्चर्यचकित था : रिकी पॉटिंग

 Reported By: IANS
 Published : Sep 13, 2019 08:12 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 08:12 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग ने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ यहां द ओवल मैदान पर जारी एशेज सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान टिम पेन के गेंदबाजी के फैसले को देखकर चौंक गए थे।

रिकी पोंटिंग- India TV Hindi
रिकी पोंटिंग Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग ने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ यहां द ओवल मैदान पर जारी एशेज सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान टिम पेन के गेंदबाजी के फैसले को देखकर चौंक गए थे। हालांकि, मैच का नतीजा ही यह तय करेगा कि पेन सही थे या गलत। 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉय एयू' ने पॉटिंग के हवाले से बताया, "मैं मैच खत्म होने तक ज्यादा अनुमान नहीं लगाता क्योंकि नतीजा ही बताएगा कि उनका निर्णय सही था या गलत।"

पॉटिंग ने कहा, "यह हमेशा मैच के नतीजे पर निर्भर करता है।"

आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले दिन बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और मेजबान टीम ने लंच तक केवल एक विकेट खोकर 103 रन बनाए। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने 271 रनों पर आठ विकेट खो दिए और शुक्रवार को 294 रनों पर सिमट गई।

पॉटिंग ने कहा, "मुझे युकीन है कि पेनाने राहत की सांस ली होगी क्योंकि लंच तक इंग्लैंड बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही थी। रूट और बर्न्‍स ने करीब 80 रनों की साझेदारी कर ली थी और विकेट भी फ्लैट हो गया था। उनका निर्णय हिम्मत भरा था, लेकिन एक कप्तान के रूप में आपको यह चीजें करनी होती है और ऐसे बड़े निर्णय लेने होते हैं।"

पॉटिंग फिलहाल, आस्ट्रेलिया के सहायक कोच हैं। उन्होंने कहा, "मैं आस्ट्रेलिया के लड़कों के साथ खड़ा था और मैच रैफरी ने कहा कि पेन आपने टॉस जीत लिया है। फिर मैंने लड़कों से कहा हम बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिर पेन ने माइक पर आकर कहा हम गेंदबाजी करेंगे। मैंने सोचा यह दिलचस्प निर्णय है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल