1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: जाफर ने चोटिल शुभमन की जगह इस खिलाड़ी को मौका देने की कही बात

IND vs ENG: जाफर ने चोटिल शुभमन की जगह इस खिलाड़ी को मौका देने की कही बात

 Reported By: IANS
 Published : Jul 02, 2021 05:54 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 05:54 pm IST

जाफर ने कहा, "यह मयंक और लोकेश राहुल के लिए बड़ा अवसर है। हालांकि मयंक मेरी पहली पसंद होंगे। उनका करियर अबतक शानदार रहा है।"

Wasim Jaffer Backs Mayank Agarwal To Be 'first Preference'...- India TV Hindi
Wasim Jaffer Backs Mayank Agarwal To Be 'first Preference' in the place of injured shubman gill Image Source : GETTY

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का कहना है कि अगर शुभमन गिल चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रहते हैं तो उनकी जगह मयंक अग्रवाल को शामिल किया जाना चाहिए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा था, "शुभमन चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं लेकिन वह सीरीज के शीर्ष मुकाबलों में शामिल हो पाएंगे कि नहीं यह कहना मुश्किल है।"

भारत के लिए 31 टेस्ट खेलने वाले जाफर ने कहा, "यह मयंक और लोकेश राहुल के लिए बड़ा अवसर है। हालांकि मयंक मेरी पहली पसंद होंगे। उनका करियर अबतक शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया में दो खराब पारी के बाद मयंक को बाहर किया गया था लेकिन मुझे भरोसा है कि वह इस अवसर के लिए उत्सुक होंगे।"

उन्होंने कहा, "पांच मैचों की यह बड़ी सीरीज है जो क्रिकेटरों का करियर बना और बिगाड़ सकती है। मुझे लगता है कि राहुल भी मध्यक्रम में फिट बैठ सकते हैं।"

शुभमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे और उन्होंने 28 तथा आठ रन बनाए थे।

COVID-19 के कारण राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई रद्द

डब्लूटीसी फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन करने पर शुभमन पर सवाल उठे थे और पूर्व चयनकर्ता गगन खोडा ने कहा था कि शुभमन को ओपनिंग के बजाए मध्यक्रम में उतरना चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल